छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय कल लैलूंगा दौरे पर

Nilmani Pal
13 Oct 2024 11:24 AM GMT
CM विष्णुदेव साय कल लैलूंगा दौरे पर
x

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.15 बजे ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे लैलूंगा आयेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.5 बजे वृहत सम्मेलन एवं उरांव समाज के करमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4.10 बजे लैलूंगा से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड एवं आसपास का 3 कि.मी. क्षेत्र 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित

सीएम विष्णुदेव साय 14 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के लैलूंगा प्रवास पर आयेंगे। जिसके मद्देनजर लैलूंगा के कुंजारा हेलीपेड में लैडिंग, उड़ान एवं मुख्यमंत्री के लैलूंगा प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड कुंजारा तहसील-लैलूंगा के 3 कि.मी.के आसपास का क्षेत्र को 'नो ड्रोन फ्लाई जोन' घोषित किया गया है।

Next Story