छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग दौरे पर

Nilmani Pal
6 Feb 2026 7:53 AM IST
CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग दौरे पर
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग दौरे पर रहेंगे। दौरे को लेकर शेड्यूल जारी हुआ है। सड्डू में बन रहे ‘‘ज्ञानोदय हब’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। हालाँकि ज्ञानोदय हबके शुभारम्भ की तारीख तय अभी नहीं की गई है। ज्ञानोदय हब से राजधानी रायपुर में अनुसूचित जाति, जनजातीय, ओबीसी और कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा।

बीते दिनों प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ज्ञानोदय हब सहित विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे हॉस्टलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कालीबाड़ी और पेंशनबाड़ा स्थित पुराने छात्रावासों के स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से लैस नया चार-चार मंजिला हॉस्टल भवन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड्डू और डूंडा में तैयार पांच हॉस्टल भवन का भी निरीक्षण किया। यहां लगभग एक हजार बच्चों को हॉस्टल में रहने के लिए सुविधाएं विकसित की गई है।

प्रमुख सचिव बोरा ने बताया कि सढ्ढू का पूरा परिसर लगभग 18 एकड़ तथा डूंडा का हॉस्टल परिसर 10 एकड़ से अधिक भूमि में विकसित किया गया है।

Next Story