छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने विद्वान वक्ताओं के विचार को सुना

Nil dhankar
28 Nov 2024 2:17 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने विद्वान वक्ताओं के विचार को सुना
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने x पर बताया कि आज राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित " जनजातीय अस्मिता, अस्तित्व और विकास" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी में सम्मिलित होकर विद्वान वक्ताओं के विचार सुनने का अवसर मिला।

हमारी सरकार जनजातीय समाज के उत्थान और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनजातीय गौरव दिवस के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, पदयात्रा, राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव और जिलों से लेकर प्रदेश स्तर तक जनजातीय गौरव दिवस मनाकर हमने समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करने का प्रयास किया है।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के संगठन मंत्री अतुल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।


Next Story