छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय बीजेपी दफ्तर के लिए रवाना हुए, लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Nilmani Pal
5 March 2026 9:34 AM IST
CM विष्णुदेव साय बीजेपी दफ्तर के लिए रवाना हुए, लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में होंगे शामिल
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 9:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां से वे सुबह 10 बजे विधानसभा के लिए रवाना होंगे, जहां भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे राज्य नीति आयोग जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:30 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ में 1 से 7 मार्च तक जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। आज इस अभियान का पांचवां दिन है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “जन औषधि : सस्ती भी, भरोसेमंद भी” रखी गई है। सप्ताहभर प्रदेशभर में विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर मुफ्त जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। लोगों को जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध दवाओं और उनके लाभों के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 6 मार्च को राजधानी रायपुर में जन औषधि पदयात्रा निकाली जाएगी। वहीं 7 मार्च को रायपुर में राज्य स्तरीय जन औषधि दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।


Next Story