छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते किया लॉन्च

Shantanu Roy
17 Sep 2024 12:20 PM GMT
CM विष्णुदेव साय ने श्रम विभाग की नई वेबसाइट श्रमेव जयते किया लॉन्च
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रम विभाग की वेबसाइट श्रमेव जयते को बटन दबाकर लॉन्च किया। इस वेबसाइट के डिज़ाइन को बेहतर बनाने के साथ डैशबोर्ड भी बनाया गया है। यह द्वि-भाषायी रहेगा जिससे हिन्दी और इंग्लिश, दोनों भाषा में सामग्री उपलब्ध रहेगी। यह नई वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली भी रहेगी। वेबसाइट में ई-टिकटिंग प्रणाली श्रमिकों के शिकायत निवारण प्रणाली को सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर आसान बनाया है। इसमें आई शिकायत का समाधान भी सात दिन में किया जाएगा ऐसा न होने पर मामला ऑनलाइन उच्च अधिकारियों तकचला जाएगा।
Next Story