
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शुक्रवार को सीएम सुबह 11:30 बजे शहीद स्मारक भवन में आयोजित Policy Watch India Foundation Programme में हिस्सा लेंगे. इसके बाददोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से आरंग के भंडारपुरीधाम रवाना होंगे. दोपहर 1:00 बजे वे यहां आयोजित सतनामी समाज के “गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला” में शामिल होंगे. साथ ही करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे. शाम 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर जाएंगे.
यह भी पढ़े
राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ (छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025) के उपलक्ष्य पर जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन केन्द्रीय जेल परिसर में तीन अक्टूबर को किया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहेंगे. शिविर सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा.





