छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर में

Nilmani Pal
24 Jun 2024 7:49 AM IST
CM विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर में
x

रायपुर raipur news । सीएम विष्णुदेव साय CM Vishnudev Sai लगातार प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। सीएम साय प्रदेश के दौरे के साथ-साथ अन्य विभागीय कामों की भी समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम विष्णुदेव साय आज अंबिकापुर Ambikapur जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान सीएम साय दुर्गावती बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्ठी में शामिल होंगे।

chhattisgarh news निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11.15 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। यहां पर वे 12.30 बजे राजमोहिनी देवी सभा भवन में आयोजित वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस परिचर्चा विचार गोष्ठी में हिस्सा लेंगे। अपरान्ह 4 बजे मुख्यमंत्री पीजी कॉलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Next Story