छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, जानें कहां-कहां जाएंगे

SHIDDHANT
30 Oct 2026 12:30 AM IST
CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम, जानें कहां-कहां जाएंगे
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को रायपुर और दुर्ग जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, जोरा में आयोजित 24वीं किस्त वितरण एवं पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे और दोपहर 11:30 बजे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वे दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे पुनः स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 3 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे दुर्ग जिले के पुलगांव स्थित मैत्रेश कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय दोपहर 3:15 बजे से शाम 4 बजे तक पुलगांव में रहेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मैत्रेश कॉलोनी से गंजपारा चौक, दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:30 बजे गंजपारा चौक से हेलीकॉप्टर द्वारा वापसी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे प्रथम बटालियन हेलीपैड, भिलाई पहुंचेंगे और शाम 4:50 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:25 बजे उनका पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे शाम 6:10 बजे भाजपा कार्यालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और शाम 6:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार है, जिसमें आवश्यकतानुसार बदलाव संभव है।
Next Story