छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार

Nil dhankar
16 Oct 2024 10:20 AM IST
CM विष्णुदेव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली का उपहार दिया है। महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की है। 01अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय ने बड़ी घोषणा की है।

कैबिनेट मीटिंग आज

दिवाली से पहले आयोजित कैबिनेट की इस बैठक में धान-मक्का खरीदी, राज्योत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा होने के आसार है। बताया जा रहा है कि सरकार धान खरीदी की तारीखों का ऐलान कर सकती है। कुछ दिन पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट की उप समिति ने भेजा था। इसके अलावा धान खरीदी के लिए कर्ज लेने को लेकर भी कैबिनेट में फैसला हो सकता है। इसके अलावा नई उद्योग नीति, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एकसाथ करवाने और राज्योत्सव को लेकर मुहर लगने की संभावना है।

Next Story