छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार को CM विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात

Nilmani Pal
4 Dec 2025 2:10 PM IST
बलौदाबाजार को CM विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात
x

बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज हेलीकाप्टर से तहसील मुख्यालय सुहेला पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्य्मंत्री अरुण साव एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा भी थे। दुर्गोत्सव मैदान हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

स्वास्थ्य मन्त्री श्याम बिहारी जायसवाल पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किये। कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर अगवानी की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील,जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Next Story
null