छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की दी शुभकामनाएं

Nilmani Pal
7 April 2024 4:34 AM GMT
सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की दी शुभकामनाएं
x

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दी है। आज के दिन लोगों को सेहत से जुड़ी समस्याओं और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में जागरुक किया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना के दिन मनाया जाता है। सन 1950 में पहली बार 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस की भी नींव रखी गई थी। दुनिया के कई देशों ने सेहत को बढ़ावा देने और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरुक करने, सुरक्षित करने के लिए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया था। नींव रखने के दो साल बाद 1950 में पहली बार वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया गया। तब से हर साल स्वास्थ्य दिवस को मनाने के लिए अलग-अलग थीम बनाई जाती है।

वर्ल्ड हेल्थ डे मनाने का उद्देश्य बेहद साफ है। डब्ल्यूएचओ की स्थापना का उद्देश्य स्वास्थ्य के नजरिए से लाइफ की गुणवत्ता को सुधारना था। साथ ही स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरुकता फैलाना, हर किसी को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना था। वर्ल्ड हेल्थ डे इस उद्देश्य को और ज्यादा बेहतरीन तरीके से पूरा करने के लिए मनाया जाता है।


Next Story