छत्तीसगढ़
मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख
Nil dhankar
26 Feb 2024 4:51 PM IST

x
रायपुर। मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है और कहा, उन्होंने अपने सुमधुर आवाज से भारतीय संगीत को उच्चतम स्थान पर ले जाने का काम किया। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों व शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।
बता दें कि लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने लिखा- बहुत दुख के साथ हमें ये आपको बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।
Next Story





