छत्तीसगढ़

13 लोगों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

Nil dhankar
28 May 2024 4:15 PM IST
13 लोगों की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख
x

रायपुर। मिजोरम के आइजोल जिले मंगलवार को एक भयानक हादसा हो गया। यहां लगातार बारिश की वजह से एक पत्थर खदान में ढह गया। जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। जब‍कि कई अन्य लापता हैं। घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई।

घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके कहा कि ‘मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर खदान के ढहने से 13 लोगों के निधन की दुःखद खबर मिली है। हादसे में कई लोग लापता हैं। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और लापता लोगों के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।’


Next Story