छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग जलसंसाधन विभाग को नियुक्ति पत्र वितरित किया

Shantanu Roy
28 Oct 2024 6:33 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग जलसंसाधन विभाग को नियुक्ति पत्र वितरित किया
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्किट में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित जलसंसाधन विभाग के चयनित 83 सहायक अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जल संसाधन विभाग के 80 सहायक अभियंता सिविल और 3 सहायक अभियंता विद्युत यांत्रिकी का चयन किया गया है। जिन्हें आज नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नव नियुक्त अभियंताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे आशा है कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।


हमारी अर्थव्यवस्था खेती किसानी पर निर्भर है। इसके लिए सिंचाई सुविधा का सुचारू होना और इस सुविधा का अधिक से अधिक विस्तार आवश्यक है। इसकी जिम्मेदारी जल संसाधन विभाग के कंधों पर है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो भी उपस्थित हैं। राज्य सरकार जल संसाधन विभाग सहित सभी विभागों में अमले की भर्ती और अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। पिछले 10 महीनों के दौरान सात हजार से ज्यादा शासकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। हम सभी मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाएंगे और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के निर्माण के सपने को पूरा करेंगे।
Next Story