छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा को दी जन्मदिन की बधाई

Nilmani Pal
13 Oct 2024 4:43 AM GMT
CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा को दी जन्मदिन की बधाई
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा को जन्मदिन की बधाई दी. X पर सीएम ने लिखा, माननीय केंद्रीय विदेश व कपड़ा राज्यमंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ.

पबित्रा मार्गेरिटा (Pabitra Margherita) मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में विदेश राज्य मंत्री और कपड़ा राज्य मंत्री हैं. मार्च 2022 से मार्गेरिटा संसद सदस्य हैं. वह 2014 में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में राजनीति में शामिल हुए. वह 2014 से असम बीजेपी के प्रवक्ता हैं. बीजेपी सदस्य के रूप में राज्यसभा में असम का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने असम बीजेपी के सोशल मीडिया सेल के प्रभारी और कामरूप (उत्तर) जिला बीजेपी के जिला प्रभारी के रूप में भी काम किया.

वर्तमान में वह सूचना और प्रसारण मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य हैं. साथ ही वह असम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के रूप में कार्यरत हैं. वह 2017 से 2021 तक ज्योति चित्रबन,सरकार के अध्यक्ष रहे. वह असम के एक जाने माने एक्टर भी हैं. कलाकार और निर्देशक जुबीन गर्ग के साथ उनकी पहली फिल्म 'तुमी मुर माथु मुर' थी. उनकी अन्य फिल्मों में जुनबाई, हीरो और मोन जाई शामिल है, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है.

Next Story