छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सली मुठभेड़ के बाद जवानों को दी बधाई

Shantanu Roy
23 May 2024 2:52 PM GMT
सीएम विष्णुदेव साय ने नक्सली मुठभेड़ के बाद जवानों को दी बधाई
x
छग
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर-बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी पर उनके साहस को सलाम किया। नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उनके साहस को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।


Next Story