छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने सांसद संतोष पांडेय को दी जन्मदिन की बधाई

Nil dhankar
31 Dec 2024 9:16 AM IST
CM विष्णुदेव साय ने सांसद संतोष पांडेय को दी जन्मदिन की बधाई
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने सांसद संतोष पांडेय को जन्मदिन की बधाई दी। X में सीएम साय ने कहा, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री संतोष पांडेय जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ बम्लेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ।

संतोष पांडेय का जन्म 31 दिसंबर 1967 को कबीरधाम जिले के सहसपुर में हुआ है। उनके पिता का नाम स्व.शिव प्रसाद पांडेय और माता का नाम सोना देवी पांडेय है। संतोष पांडे की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी पूरी तरह भाजपा से जुड़ी रही है। इनके पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद पांडेय सहसपुर लोहारा मंडल के दो बार मंडल अध्यक्ष रहे हैं। इनकी माता सोना देवी पांडेय अविभाजित मध्य प्रदेश में प्रदीप गांधी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहने के दौरान जिला पंचायत सदस्य रही हैं। इनके भाई संघ के विभिन्न प्रचारक पदों पर हैं।

Next Story