CM विष्णुदेव साय ने पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके को जन्मदिन की बधाई दी

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके को जन्मदिन की बधाई दी। X में साय ने लिखा, छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर की पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु पूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
मैंने स्टूडेंट लीडर का चुनाव लड़ने का फैसला किया। जीवन में सही वक़्त पर सही सोच का आना और उस पर अमल करना भी उतना ही अहम होता है। मैंने बस अरेंजमेंट सिस्टम के लिए वाइस प्रेसिडेंट का चुनाव लड़ा था, हार गई थी, लेकिन जीतने का रास्ता मिल गया था। आख़िरकार दूसरी और तीसरी बार चुनाव जीती। ये तमाम चीजें चलती रहीं और एक नया सफर, नया संघर्ष तब शुरू हुआ, जब मैंने छिंदवाड़ा जिले के एक कॉलेज में लैक्चरर के रूप में पढ़ाना शुरू किया। 1982 से 1985 तक पढ़ाया। सही चीज के लिए किसी से भी भिड़ जाने की मेरी जिद बहुत मशहूर हो गई थी और अब छिंदवाड़ा में आमतौर पर लोग मुझे अन्नू दीदी के नाम से पहचानने लगे थे। आत्मविश्वास इतना आ गया था कि लगता था कि अगर कोई गलत है, तो उसे गलत साबित करके छोड़ा जाए। यहां पढ़ाते हुए तामिया ब्लॉक में इंचार्ज प्रिंसिपल हो गई। मुझसे पहले मेरी पहचान वहां पहुंच चुकी थी। लोग बहुत खुश थे कि मैं वहां जा रही हूं। इस बात की जानकारी मुझे नहीं थी कि मेरे जाने से वहां कितनी खुशी है। तब महसूस हुआ कि खुद के लिए संघर्ष से नहीं, दूसरों के लिए संघर्ष से आपकी अलग पहचान बनती है। उसी दौर में चुनाव आ गए। तामिया में मुझे लगभग सभी जानने लगे थे, तो मुझे टिकट मिल गई और 26 साल की उम्र में चुनाव जीतकर विधायक बन गई। यह मौका मुझे तबके सांसद और वर्तमान में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने दिया था। राजनीति में उतरने के बाद समझ में आया कि राजनीति में महिला होने के क्या मायने हैं? कितना ज्यादा पथरीली राहे हैं? निर्णय के स्तर पर आपको कई बार सिर्फ इस कारण नहीं चुना जाता क्योंकि आप एक महिला हैं। लेकिन जब आप ठान लें, कि आगे बढ़ना ही है, तो कोई रोक नहीं सकता। जिस जिस ने अपनी लकीर मुझसे बड़ी करने की कोशिश की, मैंने अपनी लकीर उससे इतनी बड़ी कर दी, कि उनकी सोच भी वहां तक न जा सके। यह संभव था मेरी निडरता के कारण। जाने क्यों मुझे डर नहीं लगता था। शायद इसलिए क्योंकि मैं सही होती थी। इन सभी चीजों को देखते हुए तबके मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह जी ने मुझे 1988 में मंत्री बनाया। हाउस में जिस ढंग से मैंने प्रश्न उठाए, उसे देखते हुए मुझे जागरूक विधायक का अवार्ड मिला। राजनीति में ऐसे मोड़ आते हैं, जब आपको बदलावों को चुनना पड़ता है। 1990 और 1991 में राजनीतिक परिस्थितियां बदल चुकी थीं। मैंने भाजपा ज्वाइन कर ली। मुझे बहुत सम्मान मिला। संगठन में जगह मिली। 1993 और 1998 में चुनाव लड़ाया। चुनाव हार गई, पर हिम्मत नहीं। कोशिश की गई कि मेरी राजनीति खत्म कर दी जाए। संघर्ष को सिर्फ एक जज्बा मत बनाइए, उससे लड़कर जीतने की आदत बनाइए। मैंने आदत बना ली थी। 2000 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मुझे राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया। दो बार इसमें रही। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने एसटी आयोग का चेयरमेन बनाया। उन्होंने ही मुझे राज्यसभा में भेजा। 6 साल के कामकाज को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे राष्ट्रीय जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया और इसके बाद मुझे छत्तीसगढ़ के गर्वनर के रूप में काम करने का मौका मिला। जब हम महिला दिवस की बात करते हैं, तो हम यह मान चुके होते हैं कि महिलाओं की स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए ही उन्हें प्रेरणा देने की बात हो रही है। दरअसल माइंडसेट चेंज करने की जरूरत है। जब आप कुछ करते हैं, उसके मायने तलाशिए। सिर्फ कुछ करना है, इसलिए मत कीजिए। सकारात्मक सोच जरूरी है। मैं हमेशा कहती हूं:- मंजिल मिले ना मिले इसका है गम नहीं मुझे मंजिल की जुस्तजू में मेरा कारवां तो है।





