छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई

Nil dhankar
5 Nov 2024 8:25 AM IST
CM विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को दी जन्मदिन की बधाई
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप को जन्मदिन की बधाई दी। आगे X पोस्ट में सीएम ने लिखा, कैबिनेट में मेरे साथी एवं नारायणपुर के लोकप्रिय विधायक श्री केदार कश्यप जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।

जानिए कौन है केदार कश्यप

केदार नाथ कश्यप (जन्म 5 नवंबर 1974) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ के वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य किया। स्कूल शिक्षा, आदिवासी और अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विकास विभाग संभाल रहे हैं।

Next Story