छत्तीसगढ़

सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को कहा लठैत

Nilmani Pal
15 April 2024 5:03 AM GMT
सीएम विष्णुदेव साय ने कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को कहा लठैत
x
छत्तीसगढ़
रायपुर: प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में भिलाई विधायक और बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को लेकर बयान देते हुए उन्हें लठैत कहा था। सीएम साय के इस बयान से यादव समाज नाराज हो गया है।
बयान के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे कांग्रेस विधायक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव सीएम साय द्वारा विधायक देवेंद्र यादव को लेकर दिए गए बयान को लेकर अब यादव समाज नाराज दिख रहा है। सीएम विष्णुदेव साय के बयान के विरोध में आज यादव समाज के दो कांग्रेस विधायक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव और रामकुमार यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम साय के बयान को लेकर उन पर निशाना साधेंगे।
Next Story