छत्तीसगढ़

दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
16 Jun 2024 1:03 PM IST
दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
x

दुर्ग Durg। CM विष्णुदेव साय vishnu dev sai दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए।

हमारे जवानों का हौसला बुलंद, शीघ्र शांति स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्पित : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज चौथी बटालियन माना पहुंचकर गत दिवस नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान नितेश एक्का के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर ससम्मान गृह ग्राम जशपुर जिले के चिरईडांड के लिए रवाना किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर कहा कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में हमारे वीर जवान ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। हमारी सरकार बनते ही हमने नक्सलियों के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज कर दी है और हम निर्णायक लड़ाई लड़ रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए संकल्पित है।

Next Story