छत्तीसगढ़
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का हमला
Shantanu Roy
28 Aug 2025 8:42 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर मां के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा में समर्पित है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों और संघर्षों के बावजूद अपने व्यक्तित्व और कर्मठता से देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
कांग्रेस और आरजेडी के मंच से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लिए की गई अभद्र टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर आघात नहीं है, यह पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 28, 2025
प्रधानमंत्री जी का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, माँ के संघर्षों और…
चाहे आर्थिक सुधार हों, बुनियादी ढांचे का विस्तार हो, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियान हों या फिर गरीबों और किसानों के कल्याण की योजनाएं, हर क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ऐसे में प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है। सीएम विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा कि बिहार की जनता इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को कतई स्वीकार नहीं करेगी। लोकतांत्रिक तरीके से इसका करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष जब जनहित और विकास के मुद्दों पर सरकार को चुनौती देने में असमर्थ हो जाता है, तो व्यक्तिगत हमले और अभद्र भाषा का सहारा लेता है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए अशोभनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अभद्रता और अपमान की राजनीति कभी स्वीकार्य नहीं हो सकती। भारत की संस्कृति "वसुधैव कुटुंबकम" और सभ्यता के उच्च आदर्शों को मानने वाली है, जहां सम्मान और शिष्टाचार सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि जनता सच्चाई और विकास की राजनीति के साथ खड़ी है और इस प्रकार के असम्मानजनक बयानों का लोकतांत्रिक माध्यम से जवाब जरूर देगी।
Tagsरायपुरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायकांग्रेसआरजेडीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअभद्र टिप्पणीराजनीति विवादबिहार चुनावलोकतंत्रभारतीय संस्कृतिPM Modi insultCM Vishnudev SaiCongressRJDBihar politicsIndian democracyopposition politicsModi respectBJP reactionpolitical controversyछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh crimechhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





