छत्तीसगढ़

अहिवारा जनसभा में सीएम विष्णुदेव साय ने विजय बघेल के लिए मांगा वोट

Nilmani Pal
30 April 2024 11:29 AM GMT
अहिवारा जनसभा में सीएम विष्णुदेव साय ने विजय बघेल के लिए मांगा वोट
x

दुर्ग। अहिवारा जनसभा को सीएम विष्णुदेव साय ने संबोधित किया।

आज दुर्गति हो गई है कांग्रेसी नेताओं की : सीएम विष्णुदेव साय

सीएम विष्णुदेव साय ने अपने संबोधन में कहा कि, बहुत दिनों के बाद अपने परिवार के बीच आया हूं। आपने मुझे चार चार बार सांसद बनाया। आप सबसे मिलकर बेहद अच्छा लग रहा है। लोकसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए है। हमारा सौभाग्य है कि हमे नरेंद्र मोदी जैसे पीएम मिले हैं। पीएम मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं सबकी चिंता करते हैं। आप ने उनके दस सालों के कार्यकाल को देखा है। ये पीएम हर वर्ग की चिंता करने वाले हैं। इन्होंने पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है, धारा 370 को इन्होंने हटाया है।

सीएम साय ने आगे कहा कि, अयोध्या में राममंदिर को नरेंद्र मोदी ने ही बनवाया है। आने वाले सात मई को आपको बीजेपी को जिताना है। रायगढ़ सीट लगातार बीजेपी जीत रही है। पिछले बार आपने 2 लाख 17 हजार से मुझे जिताया था। इस बार खरसिया से भी बढ़त दिलाना है। सीएम ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में आपने बीजेपी को जिताया लोक सभा में भी प्रदेश की 11 की 11 सीटें जिताना है।

Next Story