छत्तीसगढ़

चिरमिरी आमसभा को CM विष्णुदेव साय ने किया संबोधित

Nil dhankar
7 Feb 2025 1:20 PM IST
चिरमिरी आमसभा को CM विष्णुदेव साय ने किया संबोधित
x

रायपुर। चिरमिरी आमसभा को CM विष्णुदेव साय ने संबोधित किया।

सीएम साय ने X में कहा, धान खरीदी के बाद अन्नदाताओं के खातों में त्वरित भुगतान से हमारे किसान सशक्त हो रहे हैं। वे अब फाइनेंस पर नहीं, बल्कि नगद भुगतान कर अपने लिए वाहन खरीद रहे हैं। यह हमारे किसानों की आर्थिक समृद्धि और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। हमारी सरकार हमेशा अन्नदाताओं के हितों के लिए समर्पित है।

प्रिय किसान साथियों, जैसे कि हमने घोषणा की थी, धान खरीदी के आंकड़े आते ही आप सभी अन्नदाताओं को धान की अंतर की राशि का भी एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। मुझे बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मोदी की गारंटी को फिर से पूरा करते हुए आप सभी के खातों में एकमुश्त लगभग 12 हजार करोड़ की राशि का भुगतान हो जायेगा। आपके श्रम को मिले इस सम्मान से ही प्रदेश का नगर और गांव खुशहाल होगा। आपसे आग्रह है कि नगरीय निकाय चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशियों को कमल पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनायें।

Next Story