छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय 11 बजे पहुंच रहे राजभवन, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही

Nilmani Pal
22 Jun 2024 1:59 AM GMT
CM विष्णुदेव साय 11 बजे पहुंच रहे राजभवन, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही
x

रायपुर raipur news। CM विष्णुदेव साय आज सुबह 11 बजे राजभवन पहुंच रहे है। Cabinet Expansion मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। राज्यपाल और साय के बीच करीब आधे घंटे की वन टू वन चर्चा होगी। इस दौरान कैबिनेट में रिक्त दो पदों की पूर्ति और शपथ समारोह पर भी चर्चा हो सकती है। लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद दोनों की यह पहली मुलाकात होगी। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री की दौड़ में राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव, धरमलाल कौशिक, लता उसेंडी और पुरंदर मिश्रा के नामों की चर्चा हो चर्चा हो रही है। आश्चर्य चकित नाम भी हो सकते है। chhattisgarh big news

Brijmohan Agarwal बृजमोहन अग्रवाल का मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर - बता दें कि राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सलाह पर बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून 2024 को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

Next Story