
x
छग
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे से दोपहर तक अलग-अलग स्थानों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे सड़क परियोजना का निरीक्षण करने के साथ ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के सिल्वर जुबली समारोह में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे निज निवास बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10:20 बजे वे सड़क परियोजना के निरीक्षण स्थल पर पहुंचेंगे। सुबह 10:20 बजे से 10:50 बजे तक सड़क परियोजना का निरीक्षण करेंगे।
इसके बाद सुबह 10:50 बजे वे ग्राम पंचायत बगिया से रवाना होकर 11:10 बजे हेलीपैड, स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे। सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 12:35 बजे कार द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:50 बजे एनआईटी रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
दोपहर 12:50 बजे से 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री एनआईटी रायपुर के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 1:30 बजे वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रखा गया है।
Next Story





