छत्तीसगढ़
CM विष्णुदेव साय आज लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम
Shubhra Nandy
14 Nov 2026 6:16 AM IST

x
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार, 14 नवंबर 2026 को राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वे शाम 6 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से लोकभवन के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 6 बजकर 10 मिनट पर लोकभवन पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजकर 15 मिनट से रात 8 बजे तक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दीपावली मिलन समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजकर 5 मिनट पर लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 8 बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री सिविल लाइन स्थित अपने निवास पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित समय निर्धारित है। मुख्यमंत्री के आज के निर्धारित कार्यक्रम में लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह प्रमुख है। मुख्यमंत्री निवास से लोकभवन तक उनका आवागमन कार के माध्यम से होगा।
मुख्यमंत्री का आज का पूरा कार्यक्रम
शाम 6:05 बजे – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान।
शाम 6:10 बजे – लोकभवन, रायपुर आगमन।
शाम 6:15 से रात 8:00 बजे तक – दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे।
रात 8:05 बजे – लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान।
रात 8:10 बजे – मुख्यमंत्री निवास आगमन एवं आरक्षित।
Next Story





