छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय कल जाएंगे दिल्ली, जानें पूरा कार्यक्रम

SHIDDHANT
2 Nov 2026 12:15 AM IST
CM विष्णुदेव साय कल जाएंगे दिल्ली, जानें पूरा कार्यक्रम
x
छत्तीसगढ़
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार, 2 नवंबर को नई दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, वे सोमवार सुबह राजधानी रायपुर से विमान के जरिए दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम में उनके रायपुर से प्रस्थान, दिल्ली पहुंचने और रात्रि विश्राम तक की समय-सारिणी दी गई है। जारी कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद वे सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-2492 से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, उनका विमान सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे एयरपोर्ट से कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक दौरा कार्यक्रम के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की रात नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में ही विश्राम करेंगे। फिलहाल जारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की दिल्ली में किसी बैठक या अन्य आधिकारिक कार्यक्रम का विस्तृत उल्लेख नहीं किया गया है। ऐसे में उनके दिल्ली प्रवास के दौरान संभावित बैठकों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार रहेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा सोमवार को सुबह रायपुर से शुरू होगा और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली में रात्रि विश्राम के साथ समाप्त होगा।
Next Story