राज्योत्सव छोड़ दिल्ली में प्रदर्शन पर CM विष्णुदेव साय ने विपक्ष को घेरा; यहां सुनिए VIDEO

CM साय ने विपक्ष को सुनाई खरी-खरी
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य के लिए महत्वपूर्ण इस अवसर पर भी विपक्ष ने राजनीतिक विरोध और प्रदर्शन को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस केवल एक सरकारी आयोजन नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, संस्कृति और स्वाभिमान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री साय ने एसआईआर, ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर लगातार सवाल खड़े करना और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास का वातावरण बनाना उचित नहीं है। उनके अनुसार विपक्ष को संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के बजाय जनता के बीच जाकर अपनी नीतियों और कार्यों के आधार पर विश्वास अर्जित करना चाहिए।
चुनाव जीतने के लिए जनता का विश्वास जरूरी





