
अंबिकापुर। CM विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में योग किया। इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ्य बुढ़ापे के लिए योग' है। दुनियाभर में 2500 से भी ज्यादा जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया गया है। दुनियाभर के देशों में 210 भारतीय मिशन और पोस्ट में भी योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित कर दिया था।
बंगाल में पीएम मोदी ने किया योग
कोलकाता के रेड रोड पर इस मुख्य आयोजन में बड़ी संख्या मे लोग पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कहा, 21 जून का यह दिन पृथ्वी के कुछ भूभाग पर साल में सबसे लंबी अवधि का दिन होता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वजह से यह विश्व के सबसे बड़े सामूहिक उत्सव का दिन भी बन गया है।
विश्व के अलग-अलग हिस्सों से योग की एक से एक अद्भुत तस्वीरें आ रही हैं। भारत में हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक, पूर्वोत्तर और पूर्व में बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक पूरा देश योग की ऊर्जा से चैतन्यता सेभरा नजर आ रहा है। पूरा देश और पूरा विश्व एक दूसरे से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है। यही तो योग की ताकत है।





