छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की

Nil dhankar
25 Jun 2026 12:07 PM IST
CM विष्णुदेव साय ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की
x

रायपुर/दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों एवं छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

ये भी पढ़े

भाजपा सोशल मीडिया में लड़ने के लिए डिजिटल योद्धा तैयार कर रही है। इसके लिए सरल एप के तहत डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म बनाया गया है। जिसमें प्रदेश से लेकर बूथ तक के एक-एक कार्यकर्ता को तीन घंटे का ऑनलाइन कोर्स करना है।

इस कोर्स में संगठन की जानकारी से लेकर सोशल मीडिया में किस तरह के पोस्ट करना है, इसके तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा कैसे भाजपा के खिलाफ तैयार हो रहे नरेटिव का काउंटर करना है, यह भी सिखाया जाएगा। केंद्र और राज्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए क्या करें, इसके जवाब भी दिए जाएंगे। इस कोर्स को करने के बाद हर किसी को ऑनलाइन परीक्षा भी देनी है। परीक्षा देने वाले कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसकी मॉनिटरिंग राज्य और केंद्र स्तर पर हो रही है। बुधवार को सभी मोर्चा-प्रको​ष्ठ, प्रदेश पदाधिकारियों को नीचे स्तर तक इसे पहुंचाने का जिम्मा सौंपा गया।

Next Story