छत्तीसगढ़

CJP प्रदर्शन पर CM साय का बयान, बोले- माहौल बिगड़ने नहीं देगी सरकार

jantaserishta.com
10 Oct 2026 4:41 PM IST
CJP प्रदर्शन पर CM साय का बयान, बोले- माहौल बिगड़ने नहीं देगी सरकार
x
देखें वीडियो.
रायपुर: काक्रोच जनता पार्टी के दिल्ली में प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले समय हुए आंदोलन में हजारों की संख्या में असामाजिक तत्व घुस गए थे. सरकार नहीं चाहेगी कि दोबारा ऐसी स्थिति बने और असामाजिक तत्वों के घुसने से वातावरण अशांत हो, इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विशेष कदम उठाए हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके साथ गन्ने की कीमत बढ़ाने पर कहा कि कवर्धा में किसान आंदोलित थे. कवर्धा गन्ना उत्पादक क्षेत्र है. किसान नेताओं से मुलाकात में गन्ने की कीमत को लेकर चर्चा हुई. पहले गन्ने की कीमत 355 रुपये प्रति क्विंटल थी, जिसे बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, इसके बाद किसानों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है.
वहीं चरणदास महंत के एक नहीं थे बंटे थे, इसलिए चुनाव हारे. अब हम एक हैं. 2028 में चुनाव जीतकर आएंगे. इस पर सीएम साय ने कहा कि यह ख्याली पुलाव है, वे सपना देखते रहें. एक समय था, जब कांग्रेस पूरे देश में एकछत्र राज करती थी, लेकिन उनकी कथनी और करनी में अंतर है. लोगों को धोखा देने, झूठ और फरेब की वजह से कांग्रेस लगातार सिमटती जा रही है. आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो जाएगी कि वे ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे, इसलिए वे सपना देखते रहें.
वहीं सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर करने की साजिश की है. इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना चाहिए. सोनिया गांधी भारत की नागरिक बनने से पहले वोटर बन गई थी. इस तरह से घुसपैठियों का प्रवेश नहीं होना चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story