छत्तीसगढ़

सीएम साय के भाषण वीडियो को एडिट कर किया वायरल, थाने पहुंचे बीजेपी नेता

Nil dhankar
5 April 2024 4:58 PM IST
सीएम साय के भाषण वीडियो को एडिट कर किया वायरल, थाने पहुंचे बीजेपी नेता
x

रायपुर। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम विष्णु देव साय का वीडियो एडिट करने को लेकर पर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज की। इसमें बताया गया है कि साय के दिए राजनांदगांव में दिए भाषण को अग्यात लोगों ने टेम्पर (एडिट)कर भूपेश बघेल को जिताने की अपील करते हुए वायरल किया है। भाजपा का कहना है कि भाषण से छेड़छाड़ की गई है। जो न केवल आपत्ति पूर्ण है बल्कि आचार संहिता का उल्लंघन भी है।

भाजपा ने वीडियो निर्माता पर अपराध दर्ज कर उक्त साइट को सोशल मीडिया में प्रतिबंधित करने की मांग की है। टीआई सिविल लाइंस ने शिकायत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से कार्रवाई की बात कही है।

Next Story