छत्तीसगढ़
CM साय का आज रायगढ़-जशपुर दौरा, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल
Shubhra Nandy
15 Nov 2026 6:19 AM IST

x
नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार, 15 नवंबर 2026 को रायगढ़ और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से सुबह 7:15 बजे रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 7:20 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 7:25 बजे हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 8:25 बजे रायगढ़ जिले के चिरखपानी स्थित ओपी जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सुबह 9:25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 9:50 बजे धरमजयगढ़ स्थित कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 9:55 बजे धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान पहुंचेंगे। यहां सुबह 10 बजे से दोपहर 11:30 बजे तक आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:05 बजे दशहरा मैदान धरमजयगढ़ से रवाना होंगे और 12:10 बजे कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से रायगढ़ जिले के चिरखपानी स्थित ओपी जिंदल एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:35 बजे एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। दोपहर 1 बजे यहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।
आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे जशपुर जिले के ग्राम आरा स्थित हाईस्कूल मैदान हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा दोपहर 2 बजे आईटीआई आरा पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आईटीआई आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे आईटीआई आरा से रवाना होकर 3:05 बजे हाईस्कूल मैदान हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा तपकरा के लिए प्रस्थान करेंगे।
तपकरा में छठ महापर्व में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे तपकरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मैदान हेलिपैड पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा 3:40 बजे रेस्ट हाउस तपकरा पहुंचेंगे। शाम 4:50 बजे रेस्ट हाउस से रवाना होकर शाम 5 बजे तपकरा स्थित छठ घाट पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे से 6 बजे तक मुख्यमंत्री छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे छठ घाट से रवाना होकर शाम 6:30 बजे जशपुर जिले के विकासखंड कांसाबेल के ग्राम बगिया स्थित अपने निजी निवास पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री का यह दौरा रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह, जशपुर जिले के आरा में नर्सिंग कौशल कॉलेज के शुभारंभ और तपकरा में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम पर केंद्रित रहेगा। पूरे दौरे के लिए सुबह से शाम तक का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
Next Story





