छत्तीसगढ़

CM साय आज मदकू द्वीप जाएंगे

jantaserishta.com
25 Sept 2026 9:42 AM IST
CM साय आज मदकू द्वीप जाएंगे
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह सुबह 10:30 बजे रोहिणीपुरम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचेंगे, जहां करीब एक घंटे कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सुबह 11:30 बजे रायपुर से मुंगेली के लिए रवाना होंगे।
CM साय हेलीकॉप्टर से मुंगेली के मदकू द्वीप पहुंचेंगे। वे दोपहर 12:20 बजे से 2:50 बजे तक मदकू द्वीप में रहेंगे। इस दौरान मंदिर दर्शन के साथ ‘आंगन मिलन सेवा एवं मेगा हेल्थ कैंप’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 3:30 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां हेलीपैड से तेलीबांधा के लिए रवाना होंगे। तेलीबांधा में आयोजित पदयात्रा सप्ताह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 4:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story