
रायपुर। CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक आज 31 दिसम्बर 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
यह भी पढ़े
प्रदेशभर में शासकीय कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन लगातार जारी है। राज्य के 54 शासकीय विभागों के हजारों कर्मचारी काम बंद-कलम बंद हड़ताल पर डटे हुए हैं। कर्मचारी केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) देने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
फेडरेशन के अनुसार, 29 से 31 दिसंबर के बीच 4 लाख 10 हजार से अधिक शासकीय कर्मचारी-अधिकारी हड़ताल में शामिल हो चुके हैं। इस व्यापक आंदोलन के कारण प्रदेशभर में पिछले तीन दिनों से शासकीय कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। हड़ताल का असर राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में साफ नजर आ रहा है। शासकीय दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।





