छत्तीसगढ़

आदिवासी परंपरा और वन औषधियों को सशक्त बनाएंगे CM साय

Shantanu Roy
3 May 2025 6:29 PM IST
आदिवासी परंपरा और वन औषधियों को सशक्त बनाएंगे CM साय
x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष पद का विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की पारंपरिक आदिवासी चिकित्सा पद्धति और औषधीय पौधों से जुड़ी ज्ञान प्रणाली को संरक्षित व प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय वन संपदा और परंपरागत ज्ञान के समन्वय से ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बोर्ड से जुड़े अधिकारियों और विशेषज्ञों से विस्तृत जानकारी ली और आगे की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनजातीय समुदायों के परंपरागत वैद्यों और जानकारों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने की बात कही। बोर्ड के माध्यम से पारंपरिक औषधियों के वैज्ञानिक उपयोग, शोध और व्यावसायिक संभावनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकें।
Next Story