छत्तीसगढ़
CM साय आज करेंगे 3 अहम विषयों की समीक्षा, क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड कार्यक्रम में भी होंगे शामिल
Shubhra Nandy
25 Nov 2026 8:46 AM IST

x
उच्च शिक्षा पर रहेगा फोकस
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 25 नवंबर 2026 को मंत्रालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पारस पोर्टल के साथ उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद शाम को राजधानी रायपुर में आयोजित स्टेट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज मंत्रालय में दो महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें प्रस्तावित हैं। पहली बैठक पारस पोर्टल से संबंधित होगी, जबकि दूसरी बैठक में उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी।
पारस पोर्टल की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में पारस पोर्टल से संबंधित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित समीक्षा बैठक प्रस्तावित है।
उच्च शिक्षा और विज्ञान-प्रौद्योगिकी पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उच्च शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विषयों की समीक्षा करेंगे। दो घंटे की इस प्रस्तावित बैठक में संबंधित विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड कार्यक्रम में करेंगे शिरकत
मंत्रालय में समीक्षा बैठकों के बाद मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर में आयोजित स्टेट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड 2026 कार्यक्रम में शामिल होंगे। होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सहभागिता प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री का बुधवार का कार्यक्रम प्रशासनिक समीक्षा बैठकों के साथ डिजिटल क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स से जुड़े आयोजन पर केंद्रित रहेगा।
Next Story





