छत्तीसगढ़

CM साय कुछ देर में हटकेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे

Nilmani Pal
11 May 2026 8:50 AM IST
CM साय कुछ देर में हटकेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे
x

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे. मुख्यमंत्री आज सुबह साढ़े 10 बजे महादेव घाट पहुंचेंगे. गुजरात के सोमनाथ मंदिर का 1000 वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है. महादेव घाट से ही सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखेंगे. इसके बाद वह दोपहर ढाई बजे टॉपर्स से मुलाकात करेंगे. 10वीं और 12वीं के टॉपर्स से मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़े

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमवार 11 मई को दोपहर 12 बजे राजधानी के करीब बिरगांव नगर निगम वार्ड-32 में एकत्रित होकर निगम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे. आप नेताओं का आरोप है कि पेयजल संकट भीषण है, आम आदमी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहा है और जनप्रतिनिधि व सरकार के नुमाइंदे अपने में मस्त हैं. उन्हें जनता की कोई फिक्र नहीं है. सरकार और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ आप नेता प्रदर्शन कर जनता की आवाज बुलंद करेंगे और समस्याओं को लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन भी सौपेंगे. उक्त जानकारी आप के मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने दी.

Next Story