
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित दो कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे सुबह 11 बजे निजी होटल में आयोजित इंडिया राइस समिट में शिरकत करेंगे. इसके अलावा सीएम दोपहर 1 बजे एक निजी होटल में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे.
यह भी पढ़े
बस्तर पंडुम 2026 का शनिवार यानी 10 जनवरी से आगाज होने जा रहा है. बस्तर संभाग के सभी जिलों में 12 विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. पहले चरण में 10 से 20 जनवरी तक जनपद स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी. दूसरे चरण में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 24 से 29 जनवरी तक आयोजित होनी है. अंतिम और सबसे भव्य चरण के रूप में जगदलपुर में संभाग स्तरीय 2 से 6 फरवरी को प्रतियोगिताएं होंगी. बता दें कि बस्तर संभाग के मूल निवासी और जनजातीय लोक कला विधाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे प्रतिभागी भाग ले सकेंगे. प्रत्येक चरणों में विजई प्रतिभागी को पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी. बता दें कि 2 जनवरी को मुख्यमंत्री साय ने दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के लोगो, थीम और गीत का विमोचन किया था. इसके अलावा उन्होंने दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी ‘बस्तर पंडुम 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया.





