
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां 11.30 बजे से विभागीय बैठकों में शामिल होंगे. दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तक वे कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे. इसके बाद 2.35 बजे सीएम खरोरा के लिए रवाना होंगे. जहां वे 3 बजे आयोजित सीएम ट्रॉफी ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 4.15 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रालय लौटेंगे और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे. शाम 7.30 बजे वे सीएम हाउस लौटेंगे.
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) की ओर से आज बैंकिंग गतिविधियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता दोपहर 12.30 बजे अपेक्स बैंक कार्यालय में मीडिया को बैंक की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी देंगे.





