छत्तीसगढ़

कैबिनेट की बैठक कल लेंगे CM साय, आज जनदर्शन

Nil dhankar
19 Sept 2024 7:48 AM IST
कैबिनेट की बैठक कल लेंगे CM साय, आज जनदर्शन
x

रायपुर raipur news। सीएम साय की अध्यक्षता में 20 सितंबर को पूर्वान्ह 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई है। आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों से सीधे रुबरु होकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। जनदर्शन का आयोजन सबेरे 11:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा।

बता दें कि लोकसभा के चुनाव खत्म होते ही सीएम विष्णुदेव साय ने हर गुरुवार को सीएम जनदर्शन की शुरुआत की है, सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाता है। इस दौरान सभी विभाग के सीनियर अफसर भी मौजूद रहते हैं, ताकि जिन समस्याओं का निवारण तुरंत हो सकता है उसे किया जा सके।

Next Story