छत्तीसगढ़

CM साय आज बगीचा इलाके को हेल्थ सुविधा की सौगात देंगे

Nilmani Pal
15 Jan 2026 8:10 AM IST
CM साय आज बगीचा इलाके को हेल्थ सुविधा की सौगात देंगे
x

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। वे बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे और गौरव पथ के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री बगीचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे और वहां आयोजित हेल्थ कैंप का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री साय अपने दौरे के दौरान मंगल भवन निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे और उज्जवला महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे फरसाबहार में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। दौरे के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रात्रि विश्राम बगिया स्थित अपने निज निवास में करेंगे।

Next Story
null