छत्तीसगढ़

CM साय आज बिलासपुर दौरे पर, जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Nilmani Pal
4 Sep 2024 1:21 AM GMT
CM साय आज बिलासपुर दौरे पर, जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
x

रायपुर Raipur । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे। Chief Minister Vishnu Dev Sai

उद्योग मंत्री देवांगन 04 एवं 05 सितम्बर को नई दिल्ली प्रवास पर

वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन बुधवार 04 सितम्बर एवं गुरूवार 05 सितम्बर को नई दिल्ली प्रवास पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवांगन 04 सितम्बर को शाम 6.00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 7.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। उद्योग मंत्री श्री देवांगन 5 सितम्बर को सबेरे 10.00 बजे सभी राज्यों के उद्योग मंत्रियों के कांन्फ्रेंस में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम द्वारिका स्थित पलाश हॉल में यशोभूमि, उद्योग संगम में आयोजित होगा। तत्पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 7.00 बजे इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानतल नई दिल्ली से रायपुर के लिए प्रस्थान कर शाम 8.50 बजे रायपुर लौट आयेंगे।

Next Story