छत्तीसगढ़

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय ने नवदंपतियों को दी बधाई

Nil dhankar
8 March 2025 3:55 PM IST
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय ने नवदंपतियों को दी बधाई
x

जशपुर। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे सीएम साय ने नवदंपतियों को बधाई दी, X में सीएम ने कहा, जो अपने प्रेम और स्नेह के प्रकाश से एक नहीं दो कुल को रौशन करती हैं, ऐसी होती है बेटियां। मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का साक्षात रूप होती है बेटियां।

अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित करने वाले, हिंदू हृदय सम्राट, स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की जन्म जयंती पर जशपुर के सलियाटोली में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नवदंपतियों को बधाई एवं सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।


Next Story