छत्तीसगढ़

CM साय का आज भोपाल दौरा, विशेष विमान से होंगे रवाना, जानें पूरा कार्यक्रम

Shubhra Nandy
12 Nov 2026 6:29 AM IST
CM साय का आज भोपाल दौरा, विशेष विमान से होंगे रवाना, जानें पूरा कार्यक्रम
x
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार, 12 नवंबर को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह रायपुर से विशेष विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे और दोपहर में भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम को वापस रायपुर लौट आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 10:30 बजे रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद विमानतल के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 10:50 बजे विमानतल पहुंचेंगे और 10:55 बजे राजकीय विमान अथवा विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:25 बजे भोपाल के राजा भोज विमानतल पहुंचेंगे। वहां से दोपहर 12:35 बजे कार द्वारा होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे, जहां उनका दोपहर 1:10 बजे से 2:10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 2:10 बजे वृंदावन गार्डन से कार द्वारा राजा भोज विमानतल के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 2:45 बजे विमानतल पहुंचेंगे और 2:55 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे अपने निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री का पूरा दौरा कार्यक्रम
सुबह 10:30 बजे – मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान।
सुबह 10:50 बजे – स्वामी विवेकानंद विमानतल आगमन।
सुबह 10:55 बजे – विशेष विमान से भोपाल रवाना।
दोपहर 12:25 बजे – राजा भोज विमानतल, भोपाल आगमन।
दोपहर 12:35 बजे – वृंदावन गार्डन के लिए प्रस्थान।
दोपहर 1:10 बजे – वृंदावन गार्डन आगमन।
दोपहर 1:10 से 2:10 बजे तक – समय आरक्षित।
दोपहर 2:10 बजे – राजा भोज विमानतल के लिए प्रस्थान।
दोपहर 2:45 बजे – राजा भोज विमानतल आगमन।
दोपहर 2:55 बजे – रायपुर के लिए प्रस्थान।
शाम 4:25 बजे – रायपुर विमानतल आगमन।
शाम 4:45 बजे – मुख्यमंत्री निवास आगमन।
Next Story