छत्तीसगढ़

CM साय का आज रायपुर में जनदर्शन, जानिए मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम

Shubhra Nandy
26 Nov 2026 6:20 AM IST
CM साय का आज रायपुर में जनदर्शन, जानिए मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम
x
संविधान गौरव दिवस
रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपने दिन की शुरुआत जनदर्शन कार्यक्रम से करेंगे, जहां प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रख सकेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी और IND 24 के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री का समय दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजकर 25 मिनट तक आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री शाम को राजधानी के शहीद स्मारक भवन, रजबंधा मैदान में आयोजित संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी में शामिल होंगे।
संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा। भारतीय संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की दृष्टि से इस दिवस का विशेष महत्व है।
इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर के लाभांडी स्थित होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में आयोजित IND 24 के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम शाम 5:45 बजे से 6:45 बजे तक निर्धारित है। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। आज मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रमों में जनदर्शन और संविधान गौरव दिवस की संगोष्ठी प्रमुख रहेंगी।
Next Story