छत्तीसगढ़

जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए CM साय ने PM मोदी और अमित शाह का आभार जताया

Nilmani Pal
21 Feb 2025 10:35 AM IST
जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए CM साय ने PM मोदी और अमित शाह का आभार जताया
x

रायपुर। जन्मदिन शुभकामनाओं के लिए CM साय ने PM मोदी और अमित शाह का जताया आभार है। X में लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और दयालु शब्दों के लिए हृदय से आभार।आपका दूरदर्शी नेतृत्व मुझे छत्तीसगढ़ की प्रगति और समृद्धि के लिए अथक परिश्रम करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करता है। आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, आपकी हृदयस्पर्शी शुभकामनाओं के लिए आभार। आपके मार्गदर्शन में हमारा छत्तीसगढ़ संवर रहा है, निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। पुनः सादर आभार!

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 61वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें कि, सीएम साय आज निजी निवास बगिया में परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ जन्मदिन मनाएंगे। साथ ही सीएम विष्णुदेव साय बगिया के आदिवासी जनजाति बालक आश्रम में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाएंगे।

Next Story