छत्तीसगढ़

CM साय ने लिंगागिरी क्रांति से जुड़ी कहानी शेयर की

Nilmani Pal
9 Nov 2025 1:57 PM IST
CM साय ने लिंगागिरी क्रांति से जुड़ी कहानी शेयर की
x

रायपुर। CM साय ने लिंगागिरी क्रांति से जुड़ी कहानी शेयर की है, X पोस्ट में उन्होंने लिखा, बस्तर के वीर जनजातीय योद्धाओं ने उस दौर में अंग्रेज़ी शासन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था जब 1857 की क्रांति का बिगुल भी नहीं फूंका गया था।

बस्तर के लिंगागिरी की पहाड़ियों पर अंग्रेज़ी तोपें गरज रहीं थीं, तब माड़िया योद्धाओं के हाथों में सिर्फ़ तीर-कमान थे, मगर दिलों में था आज़ादी का अडिग साहस। वीर धुरवाराम, यदोराव और बाबूराव ने पूरे जनजातीय समाज के युवाओं में यह विश्वास जगा दिया कि जब मातृभूमि पुकारे, तो तीर भी तोपों से ज़्यादा असरदार हो जाते हैं।

हमारी सरकार ऐसे जनजातीय वीरों की अमर गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। शहीद वीर नारायण सिंह जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में इन क्रांतिकारी योद्धाओं के पराक्रम को इतिहास नहीं, प्रेरणा के रूप में जीवंत किया गया है।


Next Story
null