छत्तीसगढ़

पातालेश्वर महादेव का वीडियो CM साय ने किया शेयर

Nil dhankar
3 Aug 2024 9:14 AM IST
पातालेश्वर महादेव का वीडियो CM साय ने किया शेयर
x

रायपुर Raipur । पातालेश्वर महादेव का वीडियो CM साय ने शेयर किया है। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, पवित्र सावन मास के तेरहवें दिवस पर आइए जानते हैं बिलासपुर जिले के मल्हार स्थित पातालेश्वर महादेव के बारे में। पातालेश्वर महादेव की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। Bilaspur district

मल्हार का इतिहास - पुराणों में वर्णित मल्लासुर दानव का संहार शिव ने किया था। इसके कारण उनका नाम मलारि, मल्लाल प्रचलित हुआ। यह नगर वर्तमान में मल्हार कहलाता है। मल्हार से प्राप्त कलचुरीकालीन 1164 ईं के शिलालेख में इन नगर को मल्लाल पत्त्न कहा गया है। विशेष तौर पर इस नगर का प्रचार तब अधिक हुआ जब यहाँ से डिडनेश्वरी देवी की प्राचीन प्रतिमा चोरी हो गई थी। तब समाचार पत्रों में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता रहा। पालेश्वर मंदिर का मंडप अधिष्ठान ऊंचा है पर गर्भ गृह में जाने के लिए 5-6 पैड़ियाँ उतरना पड़ता है अर्थात गर्भगृह धरातल पर ही है। द्वार के बांई तरफ़ कच्छप वाहिनी यमुना एवं दांई तरफ़ मकर वाहिनी गंगा देवी की स्थानक मुद्रा में आदमकद प्रतिमा है। इनके साथ ही शिव के अन्य अनुचर भी स्थापित हैं।

Next Story